सोमवार 6 जुलाई 2026 - 21:42
अमेरिका को दूसरे देशों के लिए निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है

हौज़ा / रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जोर दिया कि वाशिंगटन को दूसरे देशों पर अपनी इच्छा थोपने का कोई अधिकार नहीं है और उसे सबसे पहले अपनी आंतरिक समस्याओं को सुलझाना चाहिए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरानी रेडियो और टेलीविज़न के हवाले से, रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष "दिमित्री मेदवेदेव" ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक संदेश में लिखा:अमेरिका 250 साल का हो गया। क्या यह देश दूसरों के लिए एक आदर्श है या 'बुराई का साम्राज्य'?

उन्होंने आगे कहा,मेरी राय में यह न तो यह है और न ही वह। लेकिन जिस बात पर दुनिया के अधिकांश देश सहमत हैं, वह यह है कि अमेरिका को दूसरों के लिए निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है।

मेदवेदेव ने आगे कहा,हर देश, चाहे छोटा हो या बड़ा, अपनी समस्याओं को स्वयं हल कर सकता है। अमेरिका और व्हाइट हाउस को दूसरे देशों पर अपनी इच्छा थोपने का कोई अधिकार नहीं है।

रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने अंत में स्पष्ट किया उनके लिए बेहतर होगा कि वे पहले अपने घर की अव्यवस्था और भ्रम का समाधान करें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha